चंदन का इस्तेमाल सालों से खूबसूरती को निखारने में होता है। इसके गुणों के कारण ही बहुत से कॉस्मेटिक्स में भी इसका प्रयोग किया जाता है। ऐसे में स्किन को प्राकृतिक रूप से निखारने के लिए चंदन के पैक्स का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार हो सकता है। इसकी खूबी यह है कि इसका स्किन पर किसी भी तरह का दुष्प्रभाव नहीं होता। साथ ही यह हर तरह की स्किन टाइप के लिए अच्छा रहता है।

चंदन में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आसानी से मुंहासे के कारण होने वाली सूजन को शांत कर देते हैं। इसके साथ ही पिंपल कत्म हो जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए एक बाउल में थोड़ी हल्दी पाउडर, कपूर में थोड़ा सा चंदन का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। रात को सोने से पहले इसे पिंपल में लगा लें और दूसरे दिन सुबह धो लें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

चदन स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ-साथ ब्लमिश और काले दाग को हटाने में मदद करता है। अगर आपको चंदन का तेल नहीं मिल रहा है तो शुद्ध चंदन पाउडर लें और इसमें किसी अन्य तेल को डाल लें जो आपकी स्किन के लिए उपयुक्त गो। इसके बाद इसे करीब 12 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। हल्के हाथों थोड़ी देर मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *