भारत का तीसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर Vodafone Idea यूजर्स के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लेकर आई है। कंपनी ने चुपचाप यूजर्स के लिए 368 रुपये और 369 रुपये के प्लान को पेश किया है।

दोनों की कीमत लगभग समान है, इनमें सिर्फ 1 रुपए का अंतर है।  इन दोनों प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स अलग-अलग हैं।
Vi का 368 रुपये का प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है।

अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस / दिन के साथ आता है। इस प्लान के साथ SunNXT का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा, यूजर्स को सभी वी हीरो अनलिमिटेड बेनेफिट्स का एक्सेस मिलता है। लाभों में वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स और बिंज ऑल नाइट शामिल हैं।

369 रुपये के प्लान के साथ, यूजर्स को 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस / दिन और 2GB दैनिक डेटा मिलता है। यह प्लान वी हीरो अनलिमिटेड बेनिफिट्स के साथ भी आता है। इस प्लान के बारे में एकमात्र अलग बात यह है कि यह SonyLIV प्रीमियम के ओटीटी लाभ के साथ आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *