आईपीएल 2022 में बायो-बबल के बीच भी खिलाड़ी जमकर मस्ती कर रहे हैं.  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की वेडिंग सेरेमनी में टीम के साथियों ने जमकर डांस किया है.

आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी सेरेमनी में ब्लैक कुर्ता पजामा पहनकर आए थे. उन्होंने शाहबाज अहमद और आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी के साथ खूब मस्ती की. टीम के अन्य खिलाड़ी भी जमकर थिरके.विराट कोहली का बल्ला इन दनों चल नहीं रहा है. उन्होंने आईपीएल के 9 मैचों में सिर्फ 128 रन बनाए हैं. पिछली तीन पारियों में वह दो बार खाता खोलने में ही असफल रहे हैं. ऐसे में क्रिकेट के कई जानकार विराट कोहली आईपीएल से हट जाने की सलाह दे रहे हैं.

इसके बावजूद आरसीबी टीम प्रबंधन ने उन पर पूरा भरोसा जताया है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्हें तीसरे नंबर की जगह ओपनिंग करने के लिए भेजा गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *