विराट कोहली अब अपने पुराने रंग में आ चुके हैं. वह लागातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गुरुवार को आईपीएल-2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक जमाया.

उनकी इस फॉर्म को देख ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पॉन्टिंग ने बड़ी बात कही है. पॉन्टिंग को लगता है कि विराट कोहली अगले महीने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं.

दूसरी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का सामना सात जून को द ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से होगा. पिछली बार भी भारत ने टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था.

पॉन्टिंग ने आईसीसी द्वारा आयोजित कराए गए एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी कुछ दिन पहले बैंगलुरू में कोहली से बात हुई थी और इन दोनों की बातचीत में कोहली ने उनसे कहा था कि उनको लगता है कि वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *