Sunday, September 8, 2024 at 5:07 AM

‘कान’ के रेड कार्पेट पर नए लुक में नजर आईं उर्वशी रौतेला, गले के हार ने खींचा लोगों का ध्यान

फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल की धूम दुनियाभर में दिखाई दे रही है। इस समारोह में शिरकत करने के लिए कई देशों के सितारे फ्रांस पहुंच रहे हैं। भारत से भी ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी, उर्वशी रौतेला के अलावा कई सोशल मीडिया स्टार्स भी वहां पहुंचे हैं। हर कोई अपने अंदाज से कान के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रहा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन तो दो दिन के बाद भारत वापस लौट आईं लेकिन उर्वशी अभी भी दूसरे देश की धरती पर अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा रही है। उर्वशी का पहला लुक कान की ओपनिंग सेरेमनी में सामने आया था। इस दौरान उन्होंने पिंक रंग का गाउन कैरी किया था। इसके बाद वो लाल रंग के खूबसूरत ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। अब हाल ही में उर्वशी को ब्लू रंग के गाउन में देखा गया। इस गाउन में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। आइए आपको उनके इस लुक के बारे में बताते हैं।

कैसा था लुक

उर्वशी के तीसरे लुक की बात करें तो वो इस दौरान नीले रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। इस दौरान उर्वशी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं थीं। उनके इस गाउन पर बेहद ही खूबसूरत सा वर्क था, जो देखने में अंतरिक्ष के जैसा लग रहा था।

मेकअप था खास

एक्ट्रेस ने अपने तीसरे लुक को विंग्ड आइलाइन और ग्लॉसी मेकअप के साथ पूरा किया था। इस लुक के साथ उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।

मेसी बन की वजह से लगीं अलग

उर्वशी ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए मेसी बन बनाया हुआ था। आगे की तरफ के बालों को उन्होंने कर्ल करा था, जिस वजह से वो एक दम राजकुमारी लग रहीं थीं।

नेकलेस ने खींचा ध्यान

वैसे को उनका ये पूरा लुक बेहद खास था, लेकिन उन्होंने अपने इस लुक के साथ जो नेकलेस पहना था, उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। ये एक डांसिग फिश की शेप का नेकलेस था, जो देखने में काफी अलग था। उनका ये अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा था। इसके अलावा उन्होंने उंगलियों में कई अंगूठियां और कलाई में ब्रसलेट पहना था।

Check Also

दिष्ट कप केक के साथ पसंदीदा शिक्षक को कहें धन्यवाद, 15 मिनट में खुद करें तैयार

हर साल हम सभी 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाते हैं। ये दिन उन …