Friday, September 20, 2024 at 12:46 PM

मुंहासे और डार्क स्‍पॉट्स से निजात पाने के लिए आप भी आजमाएं ये सिंपल स्टेप्स

मुंहासे और डार्क स्‍पॉट्स से चेहरे की सारी खूबसूरती छिप जाती है। लड़कियां अपने चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिये न जानें कितने ही जतन करती हैं मगर एक पिंपल का निशान सारे किये धरे पर पानी फेर देता है। मगर कई लड़कियां ऐसी हैं जो मेकअप का सही इस्‍तेमाल करना नहीं जानती इसलिये आज हम आपको बताएंगे कि इसकी मदद से आप एक्‍ने के दाग धब्‍बों को कैसे हाइड कर सकती हैं।

वहीं फाउंडेशन लगाने के बाद भी मुंहासे के निशान दिखने लगते है। चलिए जानते है मेकअप करने का सही तरीका।मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छे से धोना चाहिए।

फेसवॉश करने से चेहरे के बैक्टीरिया हट जाते है। बैक्टीरिया की वजह चेहरे पर मुंहासें हो जाते है।चेहरे पर पिंपल के निशान छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल किया जाता है।

कंसीलर फाउंडेशन के बाद लगाया जाता है। कंसीलर को आंखों के नीचे काले घेरे छिपाने के इस्तेमाल किया जाता है। कंसीलर लगाने से चेहरे पर पिंपल के निशान को भी छिपाया जा सकता है।फाउंडेशन लगाने के बाद सेटिंग पाउडर से बेस को सेट करें।

 

Check Also

फेफड़ों की बीमारियों का संकेत हो सकते हैं ऐसे छोटे-छोटे लक्षण, बिल्कुल न करें इन्हें अनदेखा

शरीर के सभी अंगों को ठीक से काम करते रहने के लिए नियमित रूप से …