Friday, September 20, 2024 at 3:26 AM

उत्तर प्रदेश

सपा को झटका, विधायक अभय सिंह पत्नी और पिता सहित भाजपा में हुए शामिल

लखनऊ:  यूपी में समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह अपने पिता भगवान बख्श सिंह व पत्नी सरिता सिंह सहित भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। अभय सिंह ने राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। इसके अलावा करुणाकर पांडे, पूर्व सांसद संतोष …

Read More »

वोट डालने के दौरान मोबाइल से खींच ली फोटो, सोशल मीडिया में की वायरल, दो युवकों पर हुई यह कार्रवाई

मुरादाबाद: मुरादाबाद में मतदान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया। इस मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने नागफनी थाने में केस दर्ज कराया है। हापुड़ के देवलोक कॉलोनी निवासी गवीश भारद्वाज ने केस दर्ज कराते हुए कहा कि वह सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता हैं। 19 अप्रैल को मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव में …

Read More »

विकास दुबे की पलटी थी कार, यहां गैंगस्टर कालिया की फिसली बाइक; फिर पुलिस का निशाना तो लगना ही था

फिरोजाबाद:   उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 10 हजार का इनामी गैंगस्टर आरोपी कालिया से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध आगरा, हाथरस और फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में 12 मुकदमे पंजीकृत हैं। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सिरसागंज …

Read More »

पति कर न सका बर्दाश्त, बीच बाजार प्रेमी को दी ऐसी मौत; देखने वालों की कांप गई रूह

उत्तर प्रदेश के आगरा में दिलजले युवक ने रविवार की शाम पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े बीच बाजार गोली मार दी। गोली उसके सीने को भेद गई। कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया। महिला ने पांच महीने पहले ही पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली थी। दोनों बच्चों को भी साथ ले गई थी। इसे पति …

Read More »

‘भारत के सम्मान से समझौता नहीं…’ अंतराष्ट्रीय रेसलर रिंकू सिंह ने WWE को कहा गुड बॉय

भदोही:  डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में बड़े-बड़े विदेशी रेसलरों के छक्के छुड़ाने वाले जिले के गोपीगंज क्षेत्र के होलपुर निवासी रिंकू सिंह राजपूत ‘वीर महान’ का जलवा अब नहीं दिखेगा। अपनी विशिष्ट वेशभूषा और रिंग में दमदार उपस्थिति से अर्न्तराष्ट्रीय फलक भारत का झंडा बुलंद करने वाले रिंकू सिंह राजपूत ने डब्ल्यूडब्ल्यूई को गुड बॉय कह दिया है। शनिवार को इन्होंने …

Read More »

डिंपल यादव बोलीं- केवल धर्म के नाम पर वोट चाहती भाजपा; युवा, किसान, मजदूर सभी परेशान

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने रविवार को बरनाहल क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं कीं। कहा कि समाजवादी पार्टी ही केवल विकास करती है। जिले में सपा ने ही विकास कराया है। भाजपा के पास गिनाने लायक कोई काम नहीं है। भाजपा केवल धर्म के नाम पर वोट मांग रही है। मतदाता वादे पूरे …

Read More »

कटाई, सहालग और गर्मी से गिरा मतदान; यूपी में वोटिंग के पहले ही चरण में पस्त दिखे अभियान

लखनऊ: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभियान चलाए गए। पर, पहले चरण के मतदान में ये प्रयास सफल नहीं हो सके। मतदान 5.4 फीसदी कम हो गया। सियासी पंडित इसके पीछे तमाम वजहें गिना रहे हैं। गेहूं की कटाई, सहालग और गर्म हवा के थपेड़े तो जिम्मेदार माने ही जा रहे हैं, स्थानीय राजनीतिक कारणों के चलते भी मतदाताओं में …

Read More »

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों (राष्ट्रीय पार्टियों) पर ही भरोसा जताया है। एक बार का चुनाव छोड़ दें, तो अब तक हुए 17 लोकसभा के चुनाव में वोटरों ने 16 बार जीत का ताज कांग्रेस, जनसंघ, बीएलडी, भाजपा, बसपा इत्यादि राष्ट्रीय पार्टियों के उम्मीदवारों को पहनाया है। हालांकि, 1996 में …

Read More »

दुधवा टाइगर रिजर्व में आपसी संघर्ष में दो तेंदुओं की मौत, तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

लखीमपुर खीरी:  लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन की धौरहरा रेंज में बृहस्पतिवार को दो नर तेंदुओं की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के पैनल ने आपसी संघर्ष में दोनों तेंदुए के मरने की बात पाई है। कतर्निया घाट वन्यजीव विहार की सीमा पर खैरातीपुरवा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह …

Read More »

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा:उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के अवर अभियंता और उनकी टीम को कॉलोनाइजर ने साथियों संग बंधक बना लिया। बुलडोजर की चाबी छीनकर तोड़फोड़ कर दी। अवर अभियंता और कर्मचारियों की जूतों से पिटाई की। टीम किसी तरह बचकर भाग निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले …

Read More »