Friday, March 29, 2024 at 4:08 PM

आज इस राशि के जातको को मिलेगा शुभ समाचार, जरुर देखे अपना राशिफल

मेष

प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनका प्रिय उन्हें अपनी मीठी बातों से खुश रखेगा। शादीशुदा लोगों को जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

 

वृषभ

आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। रुके हुए काम बनेंगे। मन में खुशी होगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी।  उन्हें आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा और अपने प्रिय के गुस्से को देख कर उन्हें मनाने का प्रयास करना होगा।

मिथुन

मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। आपको महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी लेनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आय के विभिन्न स्त्रोत बन सकते हैं। छुट्टियों की योजना बना सकते हैं।

कर्क

लोग आपका मनोबल गिरा सकते हैं। धन की समस्या सामने आ सकती है। कारोबार को लेकर दूसरे लोगों की सहायता लेनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिये दिन अनुकूल है।

सिंह

धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में गति बढ़ेगी। बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ होगा। विरोधी परास्त होंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। जीवन में उन्नति के नये अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या

अपनी योग्यता पर सन्देह न करें। विरोधियों की चाल में फँस सकते हैं। विदेश में नौकरी ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। लम्बी यात्रा में जाने से बचें। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। जॉब में आपके अधिकार कम हो सकते हैं।

तुला

आपका मन शान्त रहेगा। परिजनों का व्यवहार काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने के योग बन रहे हैं। संगीत और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम-रोमान्स बढ़ेगा।

वृश्चिक

परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

धनु

मन की कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। आपके शारीरिक सौन्दर्य से विपरीत लिंगी आकर्षित रहेंगे। करियर में नये अवसर मिल सकते हैं। आपका मन शान्त रहेगा। राजनीतिक लोगों को सतर्क रहना चाहिये।

मकर

आपके बॉस खुश होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपको खुश रखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ

शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज प्रेम से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा सावधानी रखनी होगी क्योंकि आपकी गलती से प्रिय का मन दुखी हो सकता है।

मीन

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान दें नहीं तो दिक्कतें आ सकती हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन की आवक होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।

Check Also

आज का राशिफल: 21 मार्च 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। …