सोने और चांदी (Gold & Silver) में आज मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है. जहां सोने की कीमत (Gold Price) में गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं चांदी में आज तेजी के साथ कारोबार हो रहा है.

आज के कारोबार में सोना हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और ये 12 रुपये या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 48,055 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. आज 56 रुपये की तेजी के साथ 0.09 फीसदी ऊपर 61,861 रुपये प्रति किलोग्राम पर दिखाई दे रहे हैं. चांदी के ये दाम मार्च 2022 वायदा के हैं.

कमोडिटी बाजार के जानकारों का कहना है कि इस समय सोना एक सीमित रेंज में कारोबार कर रहा है और आगे इसमें गिरावट आने की संभावना तो है लेकिन सोने के लेवल बहुत ज्यादा नीचे नहीं जाएंगे.

लेकिन सोने को सेफ निवेश मानकर निवेशक इसमें आगे और खरीदारी कर सकते हैं. इसके दम पर बुलियन मार्केट में आगे चलकर सोना तेजी भी दिखा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *