भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मंगलवार (11 अक्तूबर) को 29 साल के हो गए। भारत के 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले हार्दिक आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टीम के ट्रंप कार्ड होंगे।वहीं पांड्या अपने स्पेशल दिन पर अपने स्पेशल गिफ्ट को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं.

वो स्पेशल गिफ्ट और कोई नहीं बल्कि उनका दो साल का बेटा अगस्त्य हैं. इस बात को हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो के जरिए साझा किया हैं.

उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि अपने जन्मदिन पर अपने बेटे को थोड़ा ज्यादा मिस कर रहा हुं. आज तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट जो मुझे मिला है.वह टूर्नामेंट के लिए इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है। विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल और दिनेश कार्तिक सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने उन्हें बर्थडे विश किया है।

विराट कोहली ने उन्हें स्टार बताया तो राहुल ने बड़ा खिलाड़ी। दिनेश कार्तिक ने हार्दिक को हैंडसम हंक बताया। हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या ने उनके लिए एक भावुक वीडियो भी शेयर किया। इसमें उनके हार्दिक की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा हार्दिक और उनके पिता की पुरानी फोटो भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *