गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स के लिए उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एरिका हरमन ने बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है.एरिका ने कोर्ट में गुहार लगाई है कि उनके और वुड्स के साइन किए हुए नॉन डिस्कलोजर एग्रीमेंट को रद्द कर दे ताकी वो अपनी बात खुल कर कह सकें.

वुड्स और एरिका पिछले छह साल से साथ में थे. पिछले साल ही दोनों का ब्रेक अप हुआ है. एरिका का कहना है कि वुड्स ने उन्हें धोखे से घर से बाहर निकाला और अब वो वुड्स से हर्जाना चाहती हैं. दोनों के ब्रेक अप की तरह ये खबर भी इस समय हर ओर छाई हुई है.

एरिका का कहना है कि फ्लोरिडा में स्थित वुड्स के घर में वो काफी समय से रह रही थीं. इसके बाद उन्हें छुट्टी में घूमने जाने के लिए उन्हें एयरपोर्ट भेजा गया. जब एरिका एयरपोर्ट पहुंची तब उन्हें पता चला कि ये सब उन्हें घर से बाहर करने के लिए किया गया था जबकि करार के मुताबिक वो और 5 साल वहां रह सकती थीं.  लोगों ने उनके तीन करोड़ 27 लाख रुपए हड़प लिए और आरोप लगाया कि एरिका ने गलत तरीकों से ये पैसा कमाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *