देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहली फरवरी को बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट से हर वर्ग को राहत की उम्मीद है। मिडिल क्लास को बजट से सबसे अधिक उम्मीद है। इस बार पेश होने वाले बजट 2023-24 में आम आदमी को टैक्स के विभिन्न लेवल्स पर राहत मिलने की उम्मीद है।

यूनियन बजट में इस बार हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम में भी छूट मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर छूट 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये की जा सकती है।

सरकार इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत मिलने वाली टैक्स छूट को बढ़ा सकती है। टैक्स छूट को 2.5 लाख रुपये करने का ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर सकती हैं। आप सेक्शन 80C के माध्यम से अपनी कुल टैक्सेबल इनकम से 1.5 लाख रुपये तक छूट पा सकते हैं। इसे बढ़ाकर 2.5 लाख किया जा सकता है।

इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत ही एक व्यक्ति अपने दो बच्‍चों की स्कूल फीस, होम लोन पेमेंट, इंश्‍योरेंस प्रीमियम जैसे खर्च के बदले भी टैक्‍स में छूट का प्रावधान है। छूट को भी बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये किया जा सकता है। यानी कुल पांच लाख रुपये तक की छूट मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *