Saturday, July 27, 2024 at 1:50 PM

टीवी की ये बहुएं जल्द करेंगी शादी, अब रिएल लाइफ में भी दुल्हन बनने को हैं तैयार

कहते हैं कि शादी का सपना हर लड़की से बचपन से देखती है। अपने सपनों के राजकुमार की हर खूबियां को लेकर काफी सचेत होती है। हर लड़की अपनी शादी के लिए सालों से सपने संजो कर रखती है। ऐसे में बाहरी दुनिया में शादियां हो रही है साथ ही, टेलीविजन इंडस्ट्री उत्साह से भरा हुआ है। हाल ही में, रकुल-जैकी की शादी के बाद अब टीवी जगत में बी जल्द शहनाई बजने वाली है। टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर बहुओं ने अपने लिए लड़का पसंद कर लिया है और जल्द ही वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, चलिए जानते हैं किन अभिनेत्रियों का नाम इस लिस्ट में शामिल है।

सुरभि चंदना
टीवी के पॉपुलर शो इश्कबाज अभिनेत्री सुरभि चंदना का नाम इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री 13 साल से बॉयफ्रेंड करण शर्मा को डेट करने के बाद अपना घर बसाने जा रही हैं। शुरुआत में अपने रिश्ते को पर्सनल रखा और 15 जनवरी को एक खूबसूरत पोस्ट के साथ शादी की अनाउंसमेंट की है।

सुरभि ज्योति
अभिनेत्री सुरभि ज्योति भी जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। सुरभि के शादी की डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि 6 या 7 तारीख के आसपास उनकी शादी हो सकती है। हालांकि, अभी तक सुरभि की तरफ से इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अभिनेत्री के फैंस उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

आरती सिंह
बिग बॉस 13 में अपने गेम से सभी का मनोरंजन करने वाली अभिनेत्री आरती सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री अप्रैल या मई में बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेने की तैयारी कर रही हैं। 38 वर्षीय आरती सिंह काफी समय से दीपक के साथ रिलेशन में हैं। खबर है कि दोनों के शादी की तैयारी भी जोरों-शोरों से चल रही है।

Check Also

सावन में भगवान शिव पर बनीं इन फिल्मों को लुत्फ उठाएं, लिस्ट में रणबीर और अक्षय की फिल्में शामिल

सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। इस महीने को भक्त भगवान शिव का …