भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में तेजी आई है. वहीं चांदी सस्ती हुई है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 90 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 957 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है.

 इस बिजनेस वीक  की शुरुआत में 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 53,908 था, जो शुक्रवार तक बढ़कर 53,998 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.

13 दिसंबर, 2022- 54,030 रुपये प्रति 10 ग्राम

14 दिसंबर, 2022- 54,386 रुपये प्रति 10 ग्राम

15 दिसंबर, 2022- 53,894 रुपये प्रति 10 ग्राम

16 दिसंबर, 2022- 53,998 रुपये प्रति 10 ग्राम

14 दिसंबर, 2022- 67,642 रुपये प्रति किलोग्राम

15 दिसंबर, 2022- 66,568 रुपये प्रति किलोग्राम

16 दिसंबर, 2022- 66,065 रुपये प्रति किलोग्राम

अगर आप सोना में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है.  सरकार जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दे रही है. सरकार सोमवार से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की तीसरी सीरीज खोलने जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *