दूरदर्शन में नौकरी की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है. इसके लिए प्रसार भारती  ने पूर्णकालिक अनुबंध के आधार पर दूरदर्शन न्यूज (डीडी न्यूज) में वीडियोग्राफर के रूप में काम करने के लिए इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं.

पदों की संख्या:-
Doordarshan Bharti के लिए जरिए कुल 41 पदों को भरा जाएगा.

शैक्षिक योग्यता:-
इन पदों के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा के साथ-साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिनेमैटोग्राफी या वीडियोग्राफी में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही MOJO में अनुभव है और लघु फिल्म-निर्माण पाठ्यक्रम में भाग लिया हो.

आयुसीमा:-
वीडियोग्राफी या सिनेमैटोग्राफी या किसी अन्य प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का कार्य अनुभव भी आवश्यक है. कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु सीमा नोटिफिकेशन की तिथि को 40 वर्ष होनी चाहिए.

अन्य जानकारी:-
फॉर्म जमा करने में किसी भी कठिनाई के मामले में कैंडिडेट्स त्रुटि के स्क्रीनशॉट के साथ hrcell4l3@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *