उत्तराखंड के पांचवें धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर दोपहर एक बजे को बंद किए जाएंगे हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 22 मई 2022 से शुरू हुई थी। यात्रा शुरू होने से अब तक लगभग दो लाख पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब के दरबार में हाजिरी भर के मत्था टेका।

देश के कई राज्यों विशेषकर पंजाब राज्य से भारी मात्रा में श्रद्धालु गुरुद्वारे में मात्था टेकने को पहुंचे थे।फूलों की घाटी आने वाले यात्रियों ने भी हेमकुंड साहिब में अपनी उपस्थिति दर्ज की। इसके अलावा राज्य के सभी धामों में आए श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा सुखद रूप से संपन्न की।

राज्य में इस बार उम्मीद से बढ़कर यात्री पहुंचे हैं। आपको बता दें कि गुरुद्वारे के कपाट 22 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। गरुद्वार प्रबंधक कमेटी के अनुसार, इस साल अभी तक दो लाख 15 हजार हजार दर्शन करने को गुरुद्वारे पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *