सर्दियों की धूप आपके लिए और आपके बच्चों के​ लिए बेहद फायदेमंद होती है. इसके फायदों के बारे में जानेगें तो आपको पता चलेगा कि धूप लेने से कितनी ही रोग ठीक होती है.

यह हमें ठिठुरती हुई सर्दी से तो बचाती ही है बल्कि हमारे शरीर को विटामिन डी भी देती है जिससे हड्डियां मजबूत होकर हमारे शरीर को ताकत देती है.

एक घंटे बच्चों को धूप में जरूर खेलना चाहिए ,यदि बच्चों में विटामिन डी की कमी होगी तो दूध एवं पनीर के जरिए मिलने वाले कैल्शियम का फायदा हड्डियों तक नहीं पहुंच पाएगा.

दिन के दौरान धूप में बैठने से आपको वजन घटाने में सहायता मिल सकती है सूर्य की रोशनी और बीएमआई के बीच एक अच्छा सम्बंध होता है.एक शोध के मुताबिक धूप में कुछ देर बिताने से रक्तचाप कंट्रोल होने लगता है, जिससे दिल संबंधी रोग नहीं होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *