Saturday, April 27, 2024 at 5:46 PM

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की दौड़ में श्रीजेश-हरमन, सविता पूनिया भी जीत सकती हैं कई अवॉर्ड

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया हॉकी इंडिया के वार्षिक सम्मान समारोह में कई पुरस्कार पा सकते हैं। दोनों को क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में ‘साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ सम्मान की दौड़ में नामित किया गया है। हॉकी इंडिया के वार्षिक पुरस्कारों का एलान 31 मार्च को होगा। पूर्व कप्तान श्रीजेश और सविता भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और उन्हें साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया है।

हरमनप्रीत भी कई पुरस्कारों के लिए नामांकित
भारत की पुरुष टीम के कप्तान और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को भी दो श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट किया गया है। वह वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के साथ-साथ वर्ष के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर पुरस्कार के लिए भी दावेदार होंगे। दोनों श्रेणियों में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी को पांच लाख रुपये मिलेंगे। हॉकी इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आठ अलग-अलग श्रेणियों से कुल 32 नामांकनों को कुल 7.56 करोड़ रुपये के पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

हॉकी इंडिया ने क्या कहा?
हॉकी इंडिया ने कहा- इस समारोह में शीर्ष पुरस्कार हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड का होगा और इसके विजेता को 30 लाख रुपये मिलेंगे। यह सम्मान उन्हें मिलेगा, जिन्होंने वर्षों से इस खेल को असाधारण योगदान दिया हो। हॉकी इंडिया उन्हें सम्मानित करेगा।

Check Also

अब आर-पार के मूड में आया डब्ल्यूएफआई, खेल मंत्रालय के निलंबन नहीं हटाने पर लेगा यह अहम फैसला

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। डब्ल्यूएफआई ने …