साउथ अफ्रीका को अगले महीने महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करनी है.बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें उसकी कप्तान डैन वर निर्कक को ही बाहर कर दिया गया है.

इंजरी के कारण वो काफी समय से टीम से बाहर चल रही थीं. उन्हें वापसी से पहले फिटनेस टेस्ट देना था लेकिन वो दो किमी का टाइम ट्राइल पास नहीं कर सकी. इस ट्राइल के लिए न्यूनतम समय 9.30 मिनट है जबकि निकर्क ने इसे 18 मिनट में पूरा किया.  निर्कक को ऐडी में चोट लगी थी जिसके बाद वो काफी समय तक टीम से बाहर रहीं.

उन्होंने अपना पिछला मुकाबला साल 2021 में खेला था. वो वर्ल्ड कप से पहले खेली जा रही टी20 सीरीज में के लिए भी फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाई थीं. हालांकि कोच हिल्टन मोरेंग को भरोसा था कि निर्कक वापसी कर लेंगी.

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मैं टूट चुकी हूं.’ फैंस उन्हें सांत्वना देते हुए कमेंट कर रहे हैं कि उन्हें अपनी कप्तान की वापसी का भरोसा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *