Saturday, July 27, 2024 at 5:49 AM

भारतीय महिला को लात मारने वाले चीनी युवक को मिली सिंगापुर ने दी ऐसी भयानक सजा

कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय महिला को लात मारने वाले चीनी युवक को अब सजा मिलने वाली है। सिंगापुर में चीनी मूल के एक युवक ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय महिला को ठीक तरीके से मास्क न पहनने पर अपशब्द कहे और उसके साथ मारपीट भी थी।

 इस शख्स को मामले में  दोषी करार दिया गया है। 32 वर्षीय वोंग जिंग फोंग ने मई 2021 में चो चू कांग में नॉर्थवेल परिसर के पास 57 साल की हिंडोचा नीता विष्णुबाई के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया था।

वोंग को आगामी 31 जुलाई को सजा सुनाई जा सकती है। सुनवाई के दौरान विष्णुबाई ने अदालत में गवाही दी कि वह तेजी से चो चू कांग स्टेडियम की तरफ जा रही थी, जहां वह एक फास्टफूड रेस्तरां में काम करती थी और इस दौरान उसने अपना मास्क नाक से नीचे खिसका रखा था। गवाही के मुताबिक, स्टेडियम की तरफ जाते समय वोंग और उसकी मंगेतर ने विष्णुबाई को पीछे से आवाज लगाई

अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा कि विष्णुबाई ने वोंग और उसकी मंगेतर को समझाया कि वह तेजी से चल रही है, जिससे उसे बहुत पसीना आ रहा है और उसकी सांस भी फूल रही है।

Check Also

यूपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय …