Friday, September 20, 2024 at 11:26 AM

’द ब्लफ’ की शूटिंग हुई खत्म, प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ साझा की खूबसूरत तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म ’द ब्लफ’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका ने ’द ब्लफ’ की शूटिंग ख़त्म कर ली है और इसकी जानकारी ख़ुद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करके दी है। साथ ही प्रियंका ने शूटिंग के बाद पति निक के साथ बिताए कुछ यादगार पलों को भी कैमरे में कैद किया और उन्हें अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है। जिसपर अब प्रशंसक लगातार उनकी खूबसूरत तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं।

प्रियंका ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ’द ब्लफ’ की शूटिंग खत्म कर ली है। आज कुछ ही देर पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पति निक जोनास, बेटी मालती, मां मधु और बाकी ’द ब्लफ’ की टीम मेमबर्स के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं और साथ ही एक लंबा नोट भी लिखा है।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ’द ब्लफ’ के सेट से अपनी, निक जोनास और मालती के साथ शानदार तस्वीरें शेयर कीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “द ब्लफ फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो गई है। इसे अपने परिवार और फिल्म को संभव बनाने वाले अविश्वसनीय लोगों के साथ करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह वाकई में प्यार की मेहनत रही है। फ्रेंकी ई फ्लावर्स के विश्वास के बिना यह संभव नहीं हो पाता। इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ खूबसूरत ऑस्ट्रेलिया में पूरी टीम के साथ काम करने में सफल होना बहुत मजेदार था।

बहरहाल, प्रियंका अब घर वापस लौट आई हैं और उन्होंने ’द ब्लफ’ के सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इसके ही उन्होंने अपनी अगली शूटिंग लोकेशन भी बताई है लंदन। जैसे ही उन्होंने तस्वीरें साझा कीं, प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर ही है। कई प्रशंसकों को मालती की आवाज पसंद आई, तो कुछ प्रशंसक निक और प्रियंका की जोड़ी पर प्यार बरसाते नजर आए।

Check Also

अब्दु रोजिक ने छह महीने बाद मंगेतर अमीरा से तोड़ी सगाई, सांस्कृतिक मतभेदों के कारण लिया यह फैसला

रिएलिटी शो बिग बॉस 16 का हिस्सा बनकर मशहूर हुए अब्दु रोजिक ने इस साल …