भारतीय टीम गुरुवार (27 अक्तूबर) को सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत को जीत की बधाई तो दी, लेकिन साथ ही टीम इंडिया को सावधान भी किया है।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर चार विकेट से हराया। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल बुरी तरह फेल हुए और दोनों महज 4-4 रन बनाकर आउट हुए। अख्तर ने कहा कि रोहित और राहुल दोनों ही मैदान पर डरे-डरे नजर आ रहे हैं।भारत ने विराट कोहली की पारी की बदौलत पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया था।

विराट ने इस मैच में 53 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए और पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली। उनकी इस पारी को देख पाकिस्तान के खिलाड़ी डर गए हैं और विराट के संन्यास की दुआ कर रहे हैं।

पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह इच्छा जाहिर की है।अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘टीम इंडिया को जीत की बहुत-बहुत बधाई, लेकिन अगर ओपनर की बात करें तो दोनों दबे-दबे लग रहे हैं, डरे-डरे लग रहे हैं। बहुत फंसे हुए हैं। रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर थोड़ा सा खुद को कामडाउन करें। अपनी बैटिंग भी गंवा रहे हैं और केएल राहुल अपने आप को बहुत ज्यादा फोकस करके फंसा भी रहा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *