Thursday, April 25, 2024 at 10:50 PM

शिंगो कुनीदा ने खेल जगत से संन्यास लेने की करी घोषणा, करियर में जीते 28 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब

व्हीलचेयर टेनिस के सबसे सफल खिलाड़ी शिंगो कुनीदा ने  खेल से संन्यास लेने की घोषणा की। विश्व में शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी 38 वर्षीय कुनीदा ने अपने करियर में 28 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीते।

 2022 में विंबलडन का खिताब जीतकर चारों ग्रैंडस्लैम में खिताब हासिल करके करियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया था।जापान के इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, ‘टोक्यो पैरालंपिक में अपना सपना पूरा करने के बाद से ही मैं संन्यास के बारे में सोच रहा था। पिछले साल पहली बार विंबलडन एकल का खिताब जीतने के बाद मुझे महसूस हुआ प्रतिस्पर्धा करने की मेरी ऊर्जा अब बहुत कम बची है।’

उन्होंने फ्रेंच ओपन और अमरीकी ओपन में 8-8 खिताब जबकि विंबलडन में एक खिताब जीता। इसके साथ ही उन्होंने 22 ग्रैंडस्लैम युगल खिताब भी जीते। इसके अलावा पैरालंपिक में उनके नाम पर तीन एकल स्वर्ण पदक दर्ज हैं।

Check Also

अब आर-पार के मूड में आया डब्ल्यूएफआई, खेल मंत्रालय के निलंबन नहीं हटाने पर लेगा यह अहम फैसला

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। डब्ल्यूएफआई ने …