राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर मैच के बीच अचानक अपने देश लौट गए हैं, असल में पहले बच्चे के जन्म के कारण क्रिकेटर को आईपीएल के बचे हुए मैच से बाहर होना पड़ा ।

रॉयल्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है।रॉयल्स ने ट्वीट किया, ‘हम उनकी (हेटमायर) हर तरह से मदद कर रहे हैं और हमारी शुभकामनाएं उनके और उनकी पत्नी निर्वाणी के साथ हैं।’

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में शिमरॉन हेटमायर ने 16 गेंद पर 31 रन की पारी खेली थी. फ्रेंचाइजी ने बताया कि हेटमायर बच्चे के जन्म के बाद मुंबई लौटेंगे और आईपीएल के शेष मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जमाए थे. इस सीजन हेटमायर शानदार लय में हैं.

सीजन-15 में डेथ ओवरों में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, हेटमायर ने डेथ ओवर्स में 209 रन बनाकर टीम राजस्थान के लिए फिनिशर की भूमिका को अंजाम देते नजर आए हैं.बता दें कि हेटमायर ने एक खास रिकॉर्ड इस सीजन बनाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *