टी20 वर्ल्ड कप सातवां मैच में स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है। टी-20 विश्व कप की रेस में बने रहने के लिए आयरलैंड को इस मैच को हर हाल में जीतना ही होगाबुधवार को ग्रुप-बी का यह मुकाबला होबार्ट में हो रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सातवां मुकाबला स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच खेला जा रहा है। ग्रुप बी का यह मुकाबला होबार्ट के बेलेरिव ओवल में है। स्कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मुंसी का बल्ला इस मैच में नहीं चला।

उन्हें दूसरे ओवर में मार्क अडायर ने आउट कर दिया। मुंसी दो गेंद पर एक रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।स्कॉटलैंड की टीम जीत के साथ सुपर-12 के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी.

स्कॉटलैंड ने अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वहीं दूसरी तरफ आयरलैंड को अच्छी शुरुआत के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ हार मिली थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुंसी, माइकल जोन्स, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन (कप्तान), कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, जोश डेवी, सफ्यान शरीफ, ब्रैड व्हील। रोहित राज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *