पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों कुछ ज़्यादा ही रूमर्स सामने आ रहे हैं।

 एक्ट्रेस की शादी हुई तब से अब तक हर दूसरे दिन ये खबरें सुनने को मिल ही जाती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने इन रूमर्स के बीच कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे।

पहली बार अंकिता ने अपनी प्रेगनेंसी रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। ऐसे में लोग ये जाने के लिए बेताब हैं कि आखिर सच क्या है? क्या सच में एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं? या इस बार भी ये महज़ अफवाहे हैं? तो चलिए आपको बताते है आखिर अंकिता लोखंडे ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर क्या कहा है।

हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में अंकिता ने कहा, ‘पहले सिर्फ शादी की खबरें हो रही थीं, फिर प्रेग्नेंसी की और फिर तलाक की, लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे सच में कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई मेरे बारे में क्या बोल रहा है। लेकिन जब ये लोग कुछ उल्टा सीधा बोलेंगे तब ये सब मेरी जिंदगी पर थोड़ा बुरा असर डालेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *