ऑस्ट्रेलियन में ओपेन में भारत की एकमात्र महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। महिला युगल के पहले राउंड में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

यूक्रेन की नादिया केचिनोक के साथ जोड़ी बनाने वाली सानिया को पहले मैच में के जुवान और टी जिदानसेक की जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय और यूक्रेन की खिलाड़ी की जोड़ी ने यह मैच 4-6, 6.6-7.7 के अंतर से गंवाया।
विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने लूसिया ब्रोंज़ेटी को सिर्फ दो गेम में जीत हासिल की। शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 52 मिनट तक चले मैच में इटली की खिलाड़ी को 6-1, 6-1 से हराया।

अगले दौर में बार्टी का सामना इटली की कैमिला जॉर्जी से होगा। 30वीं वरीयता प्राप्त कैमिला ने तेरेज़ा मार्टिनकोवा को 6-2, 7-6 (2) से हराकर अपने करियर में तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपेन में तीसरे दौर में प्रवेश किया।

बडोसा वर्तमान में लगातार सात मैचों की जीत चुकी हैं, जिसने पिछले हफ्ते सिडनी में अपने करियर का तीसरे डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीता था। 15वीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने फ्रांस की हार्मनी टैन को 6-3, 5-7, 5-1 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *