टेनिस फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आगामी यूएस ओपन  से अपना नाम वापस ले लिया है। सानिया ने कोहनी की चोट के चलते ये बड़ा फैसला लिया।सानिया मिर्जा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी शेयर की है.

35 साल की सानिया ने इसी साल के शुरुआत में अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया थादिग्गज टेनिस स्टार ने मंगलवार सुबह अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस तक ये बात पहुंचाई।

6 बार की डबल्स ग्रैंड स्लैम चैम्पियन सानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों एक अपडेट है. मेरे पास कुछ अच्छी खबरें नहीं हैं. दो हफ्ते पहले कनाडा में खेलते हुए मेरी कोहली में चोट लगी थी. तब यह पता नहीं था कि यह चोट इतनी ज्यादा गंभीर होगी. मगर कल मेरा स्कैन किया गया.’

साल 2022 की शुरुआत में सानिया मिर्जा ने अपआगेने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान सानिया ने कहा था कि ये उनका आखिरी सीजन होगा। ऐसे में यूएस ओपन उनके करियर का आखिरी इंटरनेशनल इवेंट होने वाला था.

अब चोट के चलते वो इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगी। इसलिए उन्होंने अपने रिटायरमेंट प्लान को भी आगे बढ़ा दिया है। हाल ही में सानिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपने संन्यास के फैसले पर पछतावा है. यह फैसला कुछ जल्दी ही कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *