Sunday, September 24, 2023 at 12:29 PM

सोनम और जाह्नवी संग लंदन में एन्जॉय करती दिखी रिया कपूर, फोटो शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्ममेकर्स में से एक हैं रिया कपूर। अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर इन दिनो लंदन में अपनी बहन और कजिन के साथ खूब इंजॉय कर रहीं हैं। रिया ने सोनम कपूर और जाह्नवी कपूर की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

रिया ने अपनी सिस्टर ट्रिप की कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें से पहली फोटो में सोनम और जाह्नवी किसी रेस्टोरेंट में बैठकर मस्ती करते हुए नजर आ रहीं हैं। इस फोटो में जाह्नवी ने व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुए हैं और सोनम ऑरेंज आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहीं हैं।

फोटोज शेयर करते हुए रिया ने लंदन की सड़कों की झलक भी दिखाई है। रिया ने सोनम के घर का डायनिंग एरिया भी शेयर किया है, जिसे डिनर के लिए सुंदर फूलों और मोमबत्तियों से सजाया गया है।

 

 

Check Also

कंगना रनौत के प्रोडक्शन की पहली फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ हुई रिलीज, बोलीं-“कुछ लोग फिल्म…”

कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ रिलीज हो गई है। …