रिलायंस इंडस्ट्री की सहायक इकाई रिलायंस रिटेल ने भारत में अमेरिकी क्लोदिंग ब्रांड गैप (GAP) का पहला स्टोर खोला है. इसे मुंबई के इन्फिनिटी मॉल में खोला गया है.

 GAP के बीच लंबी अवधि की साझेदारी में बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव है.  रिलायंस रिटेल भारत में GAP के उत्पादों का आधिकारिक रिटेल विक्रेता है. पिछले साल रिलायंस रिटेल के 50 स्टोर्स पर गैप के उत्पाद रखे गए थे जबकि इस बार गैप को एक्सक्ल्यूसिव स्टोर दिया गया है.

आगे भी भारत में गैप के कई स्टोर्स रिलायंस रिटेल द्वारा खोले जाने हैं. गैप के स्टोर में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए डेनिम, खाकी व परिधान से जुड़ी अन्य सामग्री उपलब्ध होगी.

ग्लोबल लाइसेंसिग एंड होलसेल के मैनेजिंग डायरेक्टर एड्रिएन गर्नेंड ने कहा, “हम अपने पार्टनर बेस्ड मॉडल के जरिए भारत में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने के लिए रिलायंस रिटेल के साथ साझेदारी करने को लेकर उत्साहित हैं.

गैप के फ्रीस्टैंडिंग (एक्सक्ल्यूसिव) और मल्टी ब्रांड स्टोर (जहां और भी ब्रांड्स के अपैरल हों) के जरिए भारतीय ग्राहकों के बीच हमारी पहुंच बढ़ रही है और हम उनसे वहां मिल रहे हैं जहां वे खरीदारी करते हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *