उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में सरकारी नौकरी चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अकाउंट्स ऑफिसर पद पर भर्ती निकाली है. UPPCL की तरफ से अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

शैक्षिक योग्यता:-
अकाउंट्स ऑफिसर पद के लिए कैंडिडेट्स को इंडियन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान से कोस्ट अकाउंटेंट परीक्षा पास की होनी चाहिए. साथ ही कैंडिडेट्स को देवनागरी लिपि का उचित ज्ञान भी होना चाहिए.

आयु सीमा:-
कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क:-
यूपी के एससी- 826 रुपये
यूपी के सामान्य, EWS और ओबीसी- 1180 रुपये
अन्य अभ्यर्थी- 1180 रुपये

चयन प्रक्रिया:-
कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *