हरियाणा राज्य में जिला और सत्र न्यायाधीशों की ओर से पंजाब और हरियाणा के उच्च न्यायालय (S.S.S.C.) के अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती के लिए सोसायटी ने क्लर्क पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?
मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार का मैट्रिक (कक्षा 10वीं) क्लास में हिंदी विषय में पास होना जरूरी है और कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए.

पंजाब और हरियाणा भर्ती 2022 आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग के लिए 825 रुपये
  • आरक्षित वर्ग के लिए 525 रुपये
  • महिला उम्मीदवारों के लिए 625 रुपये

लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा नवंबर या दिसंबर 2022 में आयोजित की जा सकती है. परीक्षा की सटीक तारीख आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दे दी जाएगी. परीक्षा दो घंटे की होगी जिसमें जनरल नॉलेज के 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन में 20 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न और 30 सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *