महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब ने आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी वर्कर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी 2023 से शुरू हुई एवं ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक 9 मार्च 2023 है.

कुल पदों की संख्या:-
आंगनबाड़ी वर्कर (AWWs)- 1016
मिनी आंगनबाड़ी वर्कर- 129
आंगनबाड़ी हेल्पर- 4569
कुल- 5714

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथियां:-
ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 17 फरवरी
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 9 मार्च

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा:-
उनकी आयुसीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा में भिन्नता हो सकती है और सरकारी मानदंडों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी.

शैक्षिक योग्यता:-
कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कक्षा 10वीं/12वीं/ग्रेजुएट होना चाहिए. Punjab Anganwadi Bharti 2023 शैक्षिक योग्यता के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक पर के ऑफिशियल नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *