आईपीएल के इस सीजन के बीच कई बार टीमों के कप्तान को बदलते देखा गया है। इसी तरह का सिलसिला आईपीएल के 15वें सीजन में भी देखने को मिला, जहां 4 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का बीच सीजन में बदल गया है।

 रवीन्द्र जडेजा ने फिर से कप्तानी महेन्द्र सिंह धोनी को सौंप दी है।चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन से ठीक पहले महेन्द्र सिंह धोनी के कप्तानी से हटने के बाद रवीन्द्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी।

रवीन्द्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने और महेन्द्र सिंह धोनी के फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बनने के बाद अब फैंस को उनकी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। महेन्द्र सिंह धोनी के फिर से सीएसके के कप्तान बनने को लेकर प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं।

वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि, ‘ हम पहले दिन से ही ये कह रहे हैं कि अगर एम एस धोनी कप्तान नहीं हैं तो फिर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सफल नहीं होने वाली है। देर से ही सही उन्होंने अच्छा फैसला लिया है। उनके पास अब वापसी का मौका है क्योंकि अभी आधे मुकाबले उनके बचे हुए हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *