Tuesday, February 11, 2025 at 3:57 AM

राहुल गांधी के ‘भारतीय राज्य से लड़ाई’ वाले बयान पर भड़के रवि शंकर प्रसाद, कहा- आपको गुरु बदलने की जरूरत

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘भारतीय राज्य से लड़ाई वाले’ बयान पर लगातार सियासी विवाद जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि शंकर प्रसाद ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल पूरी तरह से शहरी नक्सल विचारधारा के प्रभाव में हैं और उन्हें अपने गुरु को बदलने की जरूरत है।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
कांग्रेस के मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर इंदिरा भवन में आयोजन था। इस मौके पर राहुल गांधी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो एक बात ऐसी कह गए कि विवाद छिड़ गया। राहुल गांधी ने कहा था कि हमारी लड़ाई भाजपा और आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठन से ही नहीं है बल्कि भारतीय राज्य से भी है। राहुल गांधी ने कहा, ‘यदि आप यह समझ रहे हैं कि हम भाजपा और आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठनों से लड़ रहे हैं तो यह गलत है। इन दोनों ने देश के हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है। अब हम भाजपा, आरएसएस और इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं।’

राहुल को अपना गुरु बदलने की जरूरत: भाजपा सांसद
भाजपा सांसद रवि शंकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि भारतीय राज्य स्वतंत्र देश के रूप में देश की संवैधानिक पहचान का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने कल कहा था कि हमारी लड़ाई भारतीय राज्य के खिलाफ है। मैं फिर दोहराता हूं कि उन्हें अपने गुरु को बदलने की जरूरत है। वह लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। क्या आप भारतीय राज्य का मतलब समझते हैं? आप उसके खिलाफ लड़ने की बात कह रहे हैं। भारतीय राज्य देश की संवैधानिक पहचान है, जो एक स्वतंत्र देश के रूप में भारत को दर्शाता है।’

Check Also

18 फरवरी से प्रारंभ होगा यूपी का बजट सत्र, अधिसूचना जारी, 8 लाख करोड़ का हो सकता है प्रदेश का बजट

लखनऊ:  यूपी का बजट सत्र 18 फरवरी से प्रारंभ होगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी …