बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों मायके का सुख ले रही हैं। प्रियंका तीन साल बाद भारत आई हैं। एक ओर जहां वह मुंबई में इवेंट्स में जलवे बिखेर रही हैं, वहीं उन्‍हें अपने फैंस को भी बड़ी खुशखबरी दी है।प्रियंका चोपड़ा ने ‘आउटलैंडर’ फेम एक्‍टर सैम ह्यूगन और सलीन डियोन के साथ हॉलीवुड फिल्‍म ‘लव अगेन’ की नई रिलीज डेट की घोषणा की है।

यह एक रोमांटिक फिल्‍म है, जो अब 12 मई 2023 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्‍म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी।प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर रही हैं।

अदाकारा ने अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म की नई रिलीज से डेट से पर्दा हटा दिया है जिसका उनके चाहने वालों को बेसबरी से इंतजार था। देसी गर्ल जल्द ही ‘आउटलैंडर’ फेम एक्‍टर सैम ह्यूगन और सलीन डियोन संग नजर आएंगी।प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ की नई रिलीज से डेट से पर्दा हटाते हुए मूवी के कुछ सीन्स शेयर किए है।

दूसरे सीन्स में सैम ह्यूगन और सलीन डियोन बातचीत करते दिख रहे हैं।Priyanka Chopra ने फिल्‍म की नई रिलीज डेट की घोषणा करते हुए इंस्‍टाग्राम पर फिल्‍म के कुछ सीन्‍स भी पोस्‍ट किए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्‍ट के साथ कैप्‍शन में लिखा, ‘Love Again मूवी, दुनियाभर के सिनेमाघरों में 12 मई को रिलीज होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *