Tuesday, September 17, 2024 at 12:20 AM

मृतका के पिता के रिश्वत वाले आरोप पर सियासत, BJP बोली- क्या छिपाने रही ममता? कांग्रेस का प्रदर्शन

कोलकाता :  आरजी कर केस में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को घेरते हुए भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, पीड़िता के पिता ने आज देश के सामने जो सवाल रखे हैं, वे सबसे महत्वपूर्ण हैं, पीड़िता के पिता का कहना है कि जब पीड़िता का शव उनके घर में था, तब डीसी नॉर्थ ने उन्हें पैसे ऑफर किए थे।

उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया, एक प्रशासक ने उन्हें पैसे ऑफर करने की कोशिश की। जब कोई व्यक्ति कुछ छिपाने की कोशिश करता है तो वह भ्रष्ट हो जाता है, ऐसा क्या छुपाना था कि ममता बनर्जी की सरकार ने डीसी को भेजकर पीड़िता के पिता को पैसे ऑफर किए? ऐसा क्या था जिसे प्रशासन छुपाने की कोशिश कर रहा था?

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पुलिस ने हिरासत में लिया
कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

राजाबाजार साइंस कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन
कोलकाता में राजाबाजार साइंस कॉलेज के छात्रों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की।

Check Also

‘किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है नशा मुक्ति और अतिक्रमण हटाओ अभियान’, सीएम बीरेन सिंह ने दी सफाई

मणिपुर :  मणिपुर में राज्य सरकार की तरफ से नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई …