ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और दो सत्र में ब्रेंट क्रूड 2 डॉलर से ज्‍यादा सस्‍ता हो गया है.  शु्क्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट में बदलाव दिख रहा है और यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल के दाम बढ़ गए हैं.

यूपी  गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ औश्र 96.79 रुपये लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 47 पैसे बढ़कर 94.56 रुपये लीटर है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 6 पैसे सस्‍ता होकर 96.83 रुपये लीटर हो गया जबकि डीजल 5 पैसे गिरकर 89.71 रुपये लीटर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– पटना में पेट्रोल 107.80 रुपये और डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– गुरुग्राम में पेट्रोल 96.83 रुपये और डीजल 89.71रुपये प्रति लीटर हो गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *