एशिया कप में आज फाइनल मुकाबला दो दिग्गज टीमों के बीच खेला जाएगा।श्रीलंका भारत के बाद एशिया कप की दूसरी सबसे सफल टीम है.श्रीलंका पाकिस्तान की बीच खेले गए टी20 मुकाबलों की बात करें तो इसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी है.

फाइनल से पहले ही पाकिस्तान टीम को उनके ही पूर्व खिलाड़ी ने धोखा दे दिया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने खिताबी मैच से पहले टीम पर करारी चोट की है। बट यह कहकर पाकिस्तान की पोल खोल दी है कि पाकिस्तानी टीम के हालात बहुत खराब हैं।

एशिया कप में श्रीलंका पाकिस्तान की आमने-सामने की बात करें तो इसमें श्रीलंका का पलड़ा भारी है. एशिया कप में इन दोनों टीमों के बीच 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 11 में श्रीलंका को जीत हासिल हुई है. वहीं पाकिस्तान को 5 बार जीत मिला है.

सलमान बट ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान के बैट्समैन गुगली नहीं खेल पाते हैं। गुगली मिलेगी तो वे हवा में मारकर आउट हो जाएंगे। यह बात श्रीलंका समझ गई तो उनके स्पिनर गुगली की बौछार कर सकते हैं। यदि सलमान बट की यह बात सही निकली तो श्रीलंकाई गुगली के आगे पाकिस्तानी बैटिंग लाइनअप की हवा निकलते देर नहीं लगेगी।पाकिस्तान के खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *