फ्लिपकार्ट  पर स्मार्टफोन के ऑफर्स की भरमार आई है. यहां से ग्राहक फोन पर कई तरह का डिस्काउंट दिया जा रहा है. फ्लिपकार्ट पर भारत के पहले कलर बदलने वाले फोन वीवो V23 5G  को काफी कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है.

इस फोन को 29,990 रुपये के शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है, जो कि इसके 8GB+128GB स्टोरेज के लिए है. इसके अलावा ये 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में भी आता है. कंपनी का दावा है कि जब इन फोन के बैक पैनल पर UV किरणें पड़ती हैं.

कैमरे के तौर पर इस फोन में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. इसके अलावा सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल+ 8 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया गया है.

पावर के लिए इस फोन में 4200mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. कंपनी का कहना है कि ये 30 मिनट में 65% तक चार्ज हो जाता है और एक घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *