टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक 1 जून 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पिछले कई दिनों से इस तरह की खबरें सामने आ रही थी।हाल ही में  दीपक के शादी के कार्ड की एक तस्वीर सामने आई थी  जिसमें दीपक वेड्स जया लिखा हुआ था.

आगरा के वायु विहार में रहने वाले चाहर और जया फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस में फेरे लेंगे। मंगलवार को मेहंदी की रस्म और संगीत समारोह का आयोजन किया गया। बुधवार 10 बजे हल्दी रस्म और रात नौ बजे विवाह समारोह शुरू होगा।

दीपक चाहर ने पिछले वर्ष अक्टूबर में आइपीएल मैच के दौरान दुबई के एक स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों ने स्टेडियम में ही एक-दूसरे को रिंग पहनाई थी। खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी थीं।

शादी समारोह में चाहर के परिवार के लोग तथा अन्य करीबी मित्र भी शामिल होंगे। चाहर की रॉयल शादी के लिए शाही दावत का इंतजाम भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *