टोक्यो ओलंपिक 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल कर दिया है. इस गेम में नीरज चोपड़ा के सामने 24 साल के एंडरसन पीटर्स थे. जिन्होंने इसी साल 2 बार 90 मीटर से अधिक की दूरी पर भाला फेंका है.

नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी ट्वीट किया. अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा का वीडियो शेयर कर लिखा कि नीरज को गोल्ड मिला है. उन्होंने फिर से कर दिखाया है. क्या शानदार चैंपियन हैं. अनुराग ठाकुर ने नीरज की तारीफ की और बधाई दी.इस दौरान नीरज चोपड़ा चोटिल होने से भी बच गए, जब वह थ्रो फेंक रहे थे और अचानक उनका पैर फिसल गया. लेकिन नीरज चोपड़ा फिर से उठ खड़े हुए.

नीरज चोपड़ा ने कर दिखाया और उनका गोल्ड पक्का हो गया. बता दें कि नीरज चोपड़ा के लिए यह गेम काफी मुश्किल रहा. क्योंकि पूरे इवेंट के दौरान बारिश होती रही. फिसलन की वजह से वह गिर भी पड़े. टोक्यो ओलंपिक के बाद ये पहला इवेंट है जब नीरज को किसी गेम में गोल्ड मेडल मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *