वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दोनों मानक सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली।तीस शेयरों का सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 282.85 अंक के नुकसान के साथ 55,483.37 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई का निफ्टी 88.8 अंक गिरकर 16,542.20 अंक पर मौजूद था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से डॉ रेड्डीज लैब, नेस्ले, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नुकसान में चल रहे थे। वहीं बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में चल रहे थे। अमेरिका के बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, “दरअसल निवेशकों के बीच इंतजार की प्रवृत्ति देखी जा रही है। उनकी नजरें बुधवार को होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर लगी हुई हैं।”

सेंसेक्स 306.01 अंक की गिरावट के साथ 55,766.22 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 88.45 अंक गिरकर 16,631 अंक पर रहा था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.39 प्रतिशत मजबूत होकर 106.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *