न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम  इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।ग्रैंडहोम चोट के कारण इंग्लैंड के साथ जारी टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। ग्रैंडहोम को लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन पांव की एड़ी में चोट लग गई थी।

न्यूजीलैंड टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा, “सीरीज की शुरुआत में ही कॉलिन का चोटिल होना टीम के लिए बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। वो हमारी टेस्ट टीम का अहम हिस्सा है और हमे उसकी कमी खलेगी। उसकी जगह माइकल खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।”

पहले टेस्ट में पूर्व कप्तान जो रूट ने दूसरी पारी में नाबाद 115 रनों की पारी खेली और 10 हजार टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होगा। पहले टेस्ट में पांच विकेट से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब दूसरे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी ताकि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका World Test Championship points में उसे कुछ अंक हासिल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *