केरल के मंजेरी के पय्यानाड स्टेडियम में अपने क्लब प्लेआफ संघर्ष में मुबंई सिटी एफसी ने जमदेशपुर एफसी को 3-1 के स्कोर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुबंई एफसी ने एएफसी चैपियंस लीग 2023-24 के ग्रुप चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं।

मुंबई के लिए अहमद जौह (52वें), अल्बर्टो नोगुएरा (70वें) और विक्रम प्रताप सिंह (90+4वें) ने गोल दागे, वहीं जमशेदपुर एफसी के लिए एली साबिया (80वें) ने गोल किया लेकिन उनका गोल कुछ खास काम नहीं आया।

जमशेदपुर के पास भी बढ़त लेने के कुछ मौके थे। लेकिन टीम की किस्मत ने साथ नहीं दिया। मुंबई एफसी की टीम ने अपना पूरा जोर लगाते हुए इस जीत को अपने नाम कर लिया। हालाकि दोनों ही ब्रेक से पहले एक भी गोल करने में विफल रही थी। ब्रेक के बाद मुंबई एफसी ने वापसी की और मैच को रोचक तरीके से जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *