Saturday, October 19, 2024 at 10:04 AM

भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की दिशा में बढ़ा ने शिकायत के लिए जारी किया ये नंबर व वेब एप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की दिशा में बड़ी पहल की है। भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए उन्होंने आम जनता के लिए 1064 नंबर व वेब एप जारी किया है।

उत्तराखंड में दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सीएम धामी एक्शन में नजर आ रहे हैं। वह लगातार राज्य के विकास के लिए जरूरी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाए हुए हैं। अधिकारियों की बैठकें लेने के साथ ही वह स्वयं भी निरीक्षण कर रहे हैं। आज शुक्रवार को उन्होंने एक और फैसला राज्य हित में लिया है।

प्रदेश में कहीं भी भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए आम जनता इस नंबर पर कॉल कर सकती है। जनता की शिकायत पर तुंरत कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश हित में अहम फैसले ले रहे हैं।  भाजपा राष्ट्र पहले, संगठन दूसरे और व्यक्ति तीसरे के सिद्धांत पर चलती है। इसलिए वह और उनकी सरकार प्रदेश हित में ही फैसले लेगी।

Check Also

हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में की डकैती, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

हरिद्वार:  हरिद्वार में रविवार को दिन दहाड़े डकैती की घटना से हड़कंप मच गया। हथियारबंद …