यूं तो हर व्यक्ति किसी न किसी तनाव का सामना हर दिन करता है, लेकिन कुछ लोगों में तनाव इस हद तक बढ़ जाता है कि उसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जन्म लेने लगती हैं। Hysteria हिस्टीरिया भी इन्हीं में से एक है।

यह एक मानसिक बीमारी है, जिसका सही समय पर पता लगाकर उपचार किया जाना बेहद आवश्यक है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस बीमारी के बारे में−

कुछ लोग हिस्टीरिया  को मिर्गी ही समझ लेते हैं, जबकि यह इससे काफी अलग है। मिर्गी का दौरा कभी भी और अचानक आता है, जिसमें व्यक्ति को कुछ भी सोचने−समझने का अवसर नहीं मिलता। जबकि हिस्टीरिया रोग में ऐसा नहीं होता। इसमें रोगी को पहले से ही इसका आभास हो जाता है।
हिस्टीरिया एक मानसिक समस्या है, जिसके पीछे का मुख्य कारण तनाव तो है ही, साथ ही कोई गंभीर सदमा लगना, अपनी फीलिंग को दबाना, हादसा, दांपत्य जीवन में परेशानी व आर्थिक कारण इस बीमारी की वजह बनती है।

महिलाएं होती अधिक प्रभावित
यूं तो यह मानसिक समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है, लेकिन महिलाएं इससे अधिक प्रभावित होती हैं। दरअसल, उम्र के विभिन्न दौर में न सिर्फ स्त्रियों में हार्मोनल बदलाव होते हैं, बल्कि विवाह के बाद नए घर में जाने के बाद या फिर वैवाहिक जीवन में परेशानी के कारण भी महिला इस रोग से ग्रस्त होती है। इसके अतिरिक्त अधिकतर मामलों में देखने में आता है कि महिला अपने मन की बात या परेशानी किसी से शेयर नहीं करती, जिससे मन ही मन उसका तनाव बढ़ने लगता है और फिर वह हिस्टीरिया के रूप में सामने आता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *