Sunday, September 8, 2024 at 4:53 AM

रिपोर्ट लिखाने के लिए विधायक को देना पड़ा धरना, अखिलेश बोले- भाजपा नारी विरोधी

लखीमपुर खीरी में गैर जनपद के भाजपा सांसद की रिश्तेदार महिला से दरोगा अभय मिश्रा ने नशे में छेड़खानी की। महिला के आरोप लगाने के बाद शुक्रवार को देर रात जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक समेत तमाम नेता धरने पर बैठ गए। तब जाकर दरोगा समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। अब इस मामले को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

एक्स पर लिखा- भाजपा नारी विरोधी
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, ‘उप्र के लखीमपुर में भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा भाजपा सांसद के परिवार की एक नारी के साथ छेड़छाड़ की घटना निंदनीय है। इससे नाराज होकर विधायक धरने पर बैठ गए, जिससे इस मामले की गंभीरता समझी जा सकती है।’ उन्होंने आगे लिखा, भाजपा नारी विरोधी है, जिसके हाथरस की बेटी, मणिपुर से लेकर पहलवान बहनों के साथ की गयी निर्लज्जता व कानपुर देहात की मां-बेटी को जिंदा जलाए जाने जैसे अनगिनत दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण हैं।

यह था मामला
नारकोटिक्स सेल के प्रभारी दरोगा अभय मिश्रा पीड़िता के ही मकान में किराए पर परिवार के साथ रहता था। आरोप है कि शुक्रवार की देर रात नशे में धुत होकर दरोगा ने मकान मालकिन के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गालीगलौज और मारपीट की। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो दरोगा जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद करीब देर रात 10.30 बजे पीड़ित परिवार शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा तो पुलिस मामले को दर्ज करने में टालमटोल करने लगी।

Check Also

एक के बाद एक आती गईं लाशें…लग गया ढेर, चीखों से सहमा रहा सैमरा

आगरा:  हाथरस में जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। इस हादसे में …