ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022  का रोमांच जैसे-जैसे सेमीफाइनल की तरफ बढ़ रहा है. वैसे-वैसे तमाम क्रिकेट दिग्गज अपनी-अपनी पसंदीदा टीमों के फाइनल में जाने की भविष्यवाणी भी करने लगे हैं. 13 नवंबर को इस प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाना है, उससे पहले भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर मिताली राज ने टी-20 वर्ल्ड कप में फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है.

महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट कमेंट्री में डेब्यू किया और पहली भविष्यवाणी भी कर डाली है.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने वाली मिताली ने रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच से कमेंट्री में डेब्यू किया था.

मिताली ने कहा, “सेमीफाइनल के लिए मेरी भविष्यवाणी है ग्रुप दो से भारत और दक्षिण अफ्रीका जबकि ग्रुप एक से न्यूजीलैंड तथा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. जहां तक की फाइनल की बात है तो इसमें कोई शक नहीं कि भारत इस मुकाम तक पहुंचेगा जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से हो सकता है.’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *