भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  द्वारा पहली बार महिला प्रीमियर लीग  के लिए महिला क्रिकेटरों का ऑक्शन सोमवार को करवाया जा रहा है।बीसीसीआई ने इससे पहले पुरुष क्रिकेटरों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग  के जरिए कई नए राह खोले हैं, वहीं बीसीसीआई पुरुष क्रिकेट की तरह अब महिला क्रिकेट में भी बदलाव लाना चाहता है।

बीसीसीआई ने जहां महिला क्रिकेट में एक नई पहल की है, वहीं बोर्ड ने एक और सराहनिय कदम उठाया है। भारतीय फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पहली बार कोई महिला नीलामीकर्ता पूरे ऑक्शन की कार्यवाही को संभालेगी।  खेलों की दुनिया के साथ-साथ कला क्षेत्र से भी जुड़ी हुई हैं। वह एक कला संग्राहक हैं और आधुनिक और समकालीन भारतीय कला की सलाहकार भी हैं।

महिला प्रीमियर लीग के लिए कुल 1520 महिला क्रिकेटरों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें से कुल 409 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है और इन खिलाड़ियों में से केवल 90 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। इन खिलाड़ियों के लिए पांच टीमें बोली लगाएंगी।

हर टीम को ऑक्शन के लिए 12 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। ऑक्शन में सबसे ज्यादा बेस प्राइज 50 लाख का है और ऐसे कुल 24 खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *